संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा पंचायत अंतर्गत रांगा केवट टोला में शुक्रवार की देर शाम फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना रात आठ बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। चाकूबाजी में घायल जनार्दन केवट(25) घायल हो गया है। उसे पीछे से पीठ में दो बार चाकू से हमला किया गया है। घटना के बाद परिजन जनार्दन केवट को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। जहां डॉ दानिश ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही एसआई अरविंद कुमार मंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल जनार्दन केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ घर से बाहर बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहा था। इसी बीच रांगा केवट टोला निवासी संजय केवट ने पीछे से उसके पीठ पर चाकू से दो बार वार कर दिया। उसके बाद वह भाग गया। हालांकि डॉ शिवम ने बताया कि जख्म ज्यादा गहरा नहीं प्रतीत हो रहा है लेकिन बेहतरीन इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


