जितेन्द्र दास
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर बाजार में गणेशोत्सव को लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है। वही गणपति पूजा संघ सुंदरपुर व सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा पूजा मंडपो को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा को लेकर शनिवार को दोनो पूजा मंडपो से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा दामिन डाक बंगला परिसर में पूजा मंडप स्थापित की गई है। जिसमे पंडाल के मुख्य भाग को केदारनाथ धाम की स्वरूप दी गई है। वही वृहत आकार के पूजा मंडप बनाया गया है , जिसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा कमिटी के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि गणेशोत्सव को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की गई है। जिसमे कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके अलावे पूजन के साथ साथ बच्चो की कई प्रतियोगिता मूलक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगी। उधर गणपति पूजा संघ द्वारा भी गणेशोत्सव को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। तारापीठ स्थित माँ तारा मंदिर की तर्ज पर काफी आकर्षक ढंग से पूजा मंडप को सजाया गया है। जहां सात सितंबर को गणेश पूजन , आठ को साइकिल रेस व शंख प्रतियोगिता , नो को क्विज प्रतियोगिता , 10 को बच्चो की क्विज प्रतियोगिता ,11 को झारखण्ड , बंगाल व बिहार के कलाकारों द्वारा मिनी सुपरस्टार ,12 को मटका फोड़ , 13 को आरती सह भक्ति जागरण कार्यक्रम व 14 को प्रतिमा की विसर्जन की जाएगी। पूजा कमिटी के अध्यक्ष कामेश्वर दास ने बताया कि गणेशोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। श्रद्धालुओ की आगमन को लेकर समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में विजयी बच्चो को पूजा कमिटी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।


