संवाद सहयोगी,
कुंडहित (जामताड़ा) आगामी 12 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जामताड़ा आगमन को लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, उपयुक्त कुमुद सहाय एंव एसपी एहतेशाम वकारीब संयुक्त रुप कुंडहित प्रखंड का दौरा किया। दौरे के क्रम में भेलुआ पावर ग्रिड के सामने मैदान तथा धेनुकडीह मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में धेनुकडीह मैदान की लंबाई चौड़ाई तथा अस्थायी हेलीपैड स्थल , पार्किंग तथा अन्य व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया।
बता दे की 12 सितंबर को मुख्यमंत्री की जामताड़ा आगमन को लेकर जिला अधिकारी द्वारा स्थल की चयन किया जा रहा है। इस क्रम में कुंडहित प्रखंड के भेलुवा मैदान का निरीक्षण किया। जहां समुचित मैदान नहीं मिलने पर अधिकारी द्वारा धेनुकडीह मैदान निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मैदान की लंबाई चौड़ाई नापी कराया गया।जहां मैदान में पंडाल के अलावे अन्य व्यवस्था के लिए समुचित जमीन है। वही हेलीपैड तथा पार्किंग की व्यवस्था के लिए मैदान के आसपास खाली मैदान भी उपलब्ध है। मौके पर नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज यादव, कुंडहित बीडीओ जमाले रजा ,नाला बीडीओ आकंक्षा कुमारी, सीओ अमित किस्कु आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


