संवाद सहयोगी
कुंडहित (जामताड़ा) । शिक्षक दिवस के अवसर पर कुडंहित के संत माइकल एंग्लो विद्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य गीत प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य मो आजाद ने कहा कि हमें हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षक रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु संसार की एक ऐसी व्याख्या है जिसके बिना व्यक्ति कुछ हासिल नहीं कर सकता है। मनुष्य को ज्ञान प्राप्त करने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है।
बच्चों की सबसे पहले गुरु उनकी माता और पिता होते हैं।
बच्चों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें विभन्न प्रकार की प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर,नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस दौरान गयासुर मंडल,झुमा बिट,मामुनी बिट,मसुद आलम, मिथुन रजक, सोनाली, रिया चौधरी शिक्षिका उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


