पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कमलघाटी एवं जबरदाहा पंचायत में आज आयोजित “आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार” कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के झामुमो जिला संगठन प्रभारी सह केंद्रीय सदस्य एजाजुल ईस्लाम व झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने संयुक्त रूप से शामिल होकर कार्यक्रम का जायजा लिया।जिला संगठन प्रभारी सह केंद्रीय सदस्य एजाजुल ईस्लाम ने कहा कि “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी सीधे आपके घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों को दलालों से छुटकारा मिलता है ,क्योंकि पदाधिकारी शिविरों में ही आपकी समस्याओं का निदान कर देते हैं। आप यदि किसी शिविर में अपनी समस्या से संबंधित आवेदन नहीं दे पाए, तो अगले दिन नजदीकी शिविर में जाकर अपनी समस्या समाधान हेतु आवेदन दे सकते हैं। वही झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है।यह सरकार की दूरगामी सोच का नतीजा है।मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


