नई दिल्ली । भारत में 27 मार्च तक करीब 1.39 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी अवधि के 1.31 लाख यूनिट्स से अधिक है। मौजूदा रफ्तार जारी रही तो यह आंकड़ा जल्द ही 1.45 लाख यूनिट्स के रिकॉर्ड को पार कर सकता है। साथ ही वित्तीय वर्ष के अंत में मिलने वाले ऑफर्स, सरकार द्वारा सब्सिडी को जुलाई 2026 तक बढ़ाना और कंपनियों के डिस्काउंट ने भी बिक्री को बढ़ावा दिया है। इस ग्रोथ में टीवीएस मोटर कंपनी सबसे आगे रही, जिसने वित्त वर्ष 2026 में 3.3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर नया मुकाम हासिल किया।
बजाज ऑटो ने 2.76 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जबकि अथेर एनर्जी ने करीब 2.3 लाख यूनिट्स के साथ अपनी स्थिति मजबूत की। वहीं हीरो मोटोकार्प ने शानदार उछाल दिखाते हुए अपनी बिक्री तीन गुना बढ़ाकर 1.39 लाख यूनिट्स तक पहुंचा दी। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक के लिए यह साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा और इसकी बिक्री में गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2026 में ईवी टू-व्हीलर की बिक्री 13.5 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई है, जो पिछले साल से करीब 17 प्रतिशत ज्यादा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


