नई दिल्ली । वीवो कंपनी जल्द ही वीवो एक्स300एस को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन के साथ वीवो एक्स300 अल्ट्रा और वीवो पेड 6 प्रो को भी पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो एक्स300एस में लेटेस्ट मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया जाएगा, जो हाई-परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
इसके साथ कंपनी की वी3प्लस इमेजिंग चिप भी मिलेगी, जिससे कैमरा क्वालिटी और बेहतर हो सकेगी। फोन में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसे झेसिस कलर कैलिब्रेशन के साथ ट्यून किया गया है। साथ ही इसमें 144एचझेड रिफ्रेश रेट दिया जाएगा, जो गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस को स्मूद बनाएगा। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,100एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा, फोन में एडवांस वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिससे लंबे समय तक उपयोग के दौरान भी डिवाइस की परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहेगी। बेहतर नेटवर्क के लिए इसमें नया सिग्नल एम्प्लीफिकेशन सिस्टम भी जोड़ा जा सकता है।
चार्जिंग के मामले में यह फोन 90वॉट वायर्ड और 40वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी 3.2 पोर्ट और आईपी 68/आईपी69 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिहाज से भी यह स्मार्टफोन काफी दमदार होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


