नई दिल्ली । कई बड़ी कार निर्माता कंपनियां अप्रैल महीने अपने नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं। सबसे पहले फाक्सवैगन अपनी मिड-साइज एसयूवी फाक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट वर्जन 9 अप्रैल को पेश करेगी। इसमें नया आक्रामक डिजाइन, कनेक्टेड हेडलैंप्स, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर और बेहतर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं एमजी मोटर अपनी नई एसयूवी ‘मेजेस्टर’ को लॉन्च करने जा रही है, जो टोयोटा फार्च्यूनर को कड़ी टक्कर दे सकती है। यह एमजी ग्लोस्टेर का अपडेटेड वर्जन होगा, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल क्लस्टर, मसाज सीट्स और एडवांस अडास फीचर्स दिए जाएंगे। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टोयोटा अपनी नई टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (एबेला) लॉन्च करेगी। यह कार 440 किमी से 543 किमी तक की रेंज के साथ आएगी और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश की जाएगी।
निसान भी ‘टेक्टॉन’ नाम से नई मिड-साइज एसयूवी लाने की तैयारी में है, जो रेनॉ डस्टर के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 1.0 और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेंगे और भविष्य में इसका हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है। लग्जरी सेगमेंट में मर्सडिज बेंझ अपनी नई मर्सडिज ए-क्लास बेंझ ईवी लॉन्च करेगी। यह इलेक्ट्रिक सेडान एक बार चार्ज करने पर 792 किमी तक की रेंज दे सकती है ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


