नई दिल्ली । टोयोटा मोटर कारपोरेशन ने अपनी नई टोयोटा लेंड क्रूजर एफजे को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। भारतीय एसयूवी बाजार में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। इसे फॉर्च्यूनर का किफायती विकल्प माना जा रहा था, लेकिन थाइलैंड में इसकी कीमत ने इस धारणा को बदल दिया है। वहां यह एसयूवी टोयोटा फार्च्यूनर के डीजल वेरिएंट से भी महंगी है, जिससे इसकी प्राइसिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। थाइलैंड में लैंड क्रूजर एफजे के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत करीब 1.269 मिलियन THB रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 36 लाख रुपये के आसपास बैठती है। वहीं फॉर्च्यूनर लीडर डीजल वेरिएंट की कीमत इससे थोड़ी कम है। ऐसे में यह साफ संकेत मिलता है कि यह मॉडल वैश्विक बाजार में एक प्रीमियम पोजिशनिंग के साथ पेश किया गया है।
भारत में इसके लॉन्च को लेकर भी संभावनाएं जताई जा रही हैं और उम्मीद है कि यह एसयूवी इसी साल भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। डिजाइन की बात करें तो लैंड क्रूजर एफजे में रेट्रो और मॉडर्न एलिमेंट्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। इसका बॉक्सी लुक, सीधा स्टांस, राउंड हेडलाइट्स और फ्लैट बोनट इसे क्लासिक लैंड क्रूजर की झलक देते हैं, जबकि एलईडी लाइटिंग और बड़े अलॉय व्हील्स इसे आधुनिक अपील प्रदान करते हैं। इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम डैशबोर्ड लेआउट मिलने की उम्मीद है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


