संवाद सहयोगी
कुंडहित (जामताड़ा)। मंगलवार को खेलो झारखंड के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आर के प्लस टू विद्यालय बागडेहरी के छात्र-छात्राओ ने अच्छे खेल प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय खेल में स्थान प्राप्त कर लिया। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दिया।
बता दे की खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आर के प्लस टू विद्यालय बागडेहरी के छात्रा कुमकुम माजी ने बालिका वर्ग के अंडर 14 में 600 मी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही किशन हेम्ब्रम बालक वर्ग के अंडर 14 के 400 मी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा दोनो खिलाड़ियो को मेडल एंव प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक डाॅ मिथिलेश पांडेय ने कहा की दोनो विद्यार्थी द्वारा खेलो झारखंड प्रतियोगिता में जिला स्तरीय खेल में प्रथम स्थान प्राप्त राज्य स्तरीय खेल में खेलने का स्थान प्राप्त कर लिया। इससे विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार की ओर से दोनो की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


