नई दिल्ली । वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन वनप्लस नोर्ड 6 और वनप्लस नोर्ड सीई 6 को लॉन्च करने की तैयारी में है। नोर्ड सीई 6 को भारत के बीआईएस प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। वहीं नोर्ड 6 को कई अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके भी जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नोर्ड 6 को 2026 की पहली तिमाही के आसपास पेश किया जा सकता है।
कंपनी आमतौर पर अपनी नोर्ड सीरीज के नए मॉडल समर इवेंट के दौरान लॉन्च करती है, इसलिए संभावना है कि यह स्मार्टफोन भी इसी समय बाजार में आए। लीक्स के मुताबिक वनप्लस नोर्ड 6 में 6.78 इंच की अमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 1.5के रेजोल्यूशन और 165 एचझेड तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इसमें पावरफुल स्नैपड्रेगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा और लगभग 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 9000 एमएएच तक की बड़ी बैटरी दिए जाने की भी चर्चा है।
दूसरी ओर वनप्लसनोर्ड सीई 6 6 में करीब 6.78 इंच की फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 144एचझेड रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इसमें स्नैपड्रेगन 8एस जेन 4 या स्नैपड्रेगन 7 सीरीज का नया चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरे के तौर पर इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा और लगभग 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक नोर्ड सीई 6 की कीमत करीब 26,000 से 27,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि नोर्ड 6 की कीमत लगभग 30,000 से 35,000 रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


