संवाद सहयोगी
कुंडहित (जामताड़ा) । कानाकेंद फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का मंगलवार देर शाम फाइनल खेला गया। जिसमे डाबर एफसी एवं राजा एफसी टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच डाबर एफसी ने प्लेनटी में एक गोल से फाइनल मैच में विजेता बने। इस अवसर में झामुमो के जिला सचिव परेश यादव, झामुमो युवा नेता कुंदन महतो, कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष जोईश्वर मुर्मू, प्रखंड सचिव मनोरंजन सिंह, सरम मंडल, ऑफिसर हेम्ब्रम मुख्य रूप से मौजूद थे।
मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस के माध्यम खेल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि झामुमो के जिला सचिव परेश यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल खेल का क्रेज आज भी ग्रामीण क्षेत्र में अन्य खेल की अपेक्षा अधिक है। फुटबॉल खेल शारीरिक परिश्रम एवं तकनीक का खेल है। कहा कि खेल से किसी एक की हार व एक की जीत होती है। हारनेवाले टीम को निराश न होकर हार की समीक्षा कर दो बारा सफलता प्राप्त करने के परिश्रम करनी चाहिए। खिलाड़ियों को झामुमो युवा नेता ने संबोधित कर कहा कि झारखंड सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल नीति बनाई है। पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। खेल से भी बेहतर भविष्य की परिकल्पना की जा सकती है। सरकार खिलाड़ियों को बहुत तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। झारखंड में भी कई गरीब घर के लड़कें एवं लड़कियों ने खेल के क्षेत्र में पूरी दुनिया मे अपनी पहचान बनाई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


