जामताड़ा : बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जामताड़ा में संभावित आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने तथा इस अवसर पर योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण को लेकर समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों यथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, सिंचाई प्रमंडल, लघु सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विद्युत, एनआरईपी, भवन के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, वन, कृषि, सहकारिता, उद्योग, जेएसएलपीएस, कल्याण, आईटीडीए, समाज कल्याण, मनरेगा, जेटीडीएस, नगर निकाय, प्रखंड, अंचल सहित अन्य सभी विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत योजनाओं के उदघाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण आदि को लेकर बारी बारी से समीक्षा किया एवं इसकी सूची तैयार अविलंब तैयार कर के प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा आदि के लाभुकों को माननीय मुख्यमंत्री के हाथों से स्वीकृति पत्र के वितरण हेतु प्रखंडवार सूची तैयार करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को अस्थाई हेलीपैड स्थल का चयन, कार्यक्रम हेतु पंडाल, कुर्सी, विद्युत, साउंड सिस्टम, योजनाओं का बैनर होर्डिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार, यातायात, मेडिकल, अग्निशमन, सुरक्षा, विधि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विमर्श किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रखंडवार एवं निकायवार प्राप्त सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक आवेदन के संग्रहण को लेकर भी समुचित दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कीर्ति बाला लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी के अलावा जिला स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


