गोड्डा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के आदेशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा, जयप्रकाश नारायण चौधरी के निर्देश पर क्षेत्र में नशेडियो एवं नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि फसिया डंगाल का रहने वाला नौशाद आलम अवैध ब्राउन सुगर का व्यापार करता है उसके पास एक पुराना आई 10 कार है। वह उसी कार से बंगाल के कालीयाचक गया हुआ है। एवं भारी मात्रा में ब्राउन सुगर लेकर गोड्डा आ रहा है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल के द्वारा सरकंडा के काली मंदिर, गंगटा के तरफ जाने वाली पीसीसी पक्की सड़क के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। कुछ समय बाद एक हल्का काला रंग का हुण्डई कम्पनी का आई टेन कार आते हुए दिखाई दिया जिसे छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मीयों द्वारा रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे जिसका नाम पता पुछने पर नौशाद आलम एवं महफुज असारी बताया गया। उक्त व्यक्ति को कारण बताते हुए विधिवत उन दोनो की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान नौशाद आलम के पैन्ट के बायें पाकेट से एक पारदर्शी प्लास्टिक में भुरा रग का मटमैला ब्राउन शुगर पाया गया। जिसे डी०डी० कीट से जांचोपरात प्रथम दृष्टया स्पष्ट हुआ कि बरामद पदार्थ ब्राउन शुगर है। पकड़ाए गये अभियुक्तो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता कर उक्त मामले की पूरी जानकारी दी। छापामारी दल में कुमार गौरव परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक गोड्डा, दिनेश कुमार महली, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोड्डा, मधुसुदन मोदक, पुलिस निरीक्षक, सदर प्रभाग गोड्डा, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, नगर थाना गोड्डा, महिला पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी, महिला थाना गोड्डा, गुलाब किस्पोट्टा, पुलिस सशस्त्र बल एवं टाईगर मोबाईल के जवान मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


