— मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में शिक्षक- अभिभावकों की बैठक आयोजित
गोड्डा :: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय गोड्डा में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका नूतन कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षक -अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। इसके उपरांत आमसभा के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समिति (एमसी ) का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में मुन्ना कुमार पंकज तथा उपाध्यक्ष के रूप में निक्की देवी को चयनित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की शिक्षिका मीना मुर्मू अलका रानी और कुमारी प्रीति प्रिया ने अभिभावकों को तिलक लगाकर किया। मंच संचालन सहायक शिक्षिका अंगिका कुमारी और नीतू प्रभा कर रही थी। इस दौरान छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस बैठक का उद्देश्य छात्र उपस्थिति पर चर्चा करने, छात्राओं के स्वअध्ययन में अभिभावकों का सहयोग , छात्राओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ की जानकारी देने, जे – गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी देने , विद्यालय की स्वच्छता एवं व्यक्ति व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व को बताने और बेस्ट परफार्मिंग हाउस तथा रेल टापर्स को भी अभिभावकों के समक्ष सम्मानित किया गया। पोक्सो एक्ट, बाल विवाह और नशापन की रोकथाम पर भी चर्चा की गई। बैठक के उपरांत अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिसर का भ्रमण किया गया। बैठक के अंत में एमसी पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें एमसी के अध्यक्ष के रूप में मुन्ना कुमार पंकज तथा उपाध्यक्ष के रूप में निक्की देवी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय कर्मियों द्वारा इस बैठक के संचालन में भरपूर सहयोग किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


