मसलिया मसलिया थाना क्षेत्र के कुंजबोना गांव में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला आसेरा बीबी अपने घर में किताब पढ़ रही थीं। उसी दौरान उनका छोटा बेटा भी घर में मौजूद था। आरोप है कि पड़ोस के फूल मुहम्मद ने महिला को घर में अकेला पाकर गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना के बाद शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल महिला को निजी वाहन से मसलिया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पहले दुमका रेफर किया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

