उद्घाटन हमारे लिए गौरवान्वित होने की बात, अब बहुत सुगमता से होगा काम : हेमंत
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में न्यू झारखंड भवन का उद्घाटन किया। बंगला साहिब रोड स्थित नए भवन का निर्माण राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने कराया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह भवन बहुत दिनों से प्रतीक्षारत था। आज इसका उद्घाटन हमारे लिए गौरवान्वित होने की बात है। हमारी इस नई इमारत में नई अत्याधुनिक तकनीकी जिसमें जिम, डाइनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग की विशिष्ट सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इमारत विशिष्ट तकनीक से सुसज्जित है। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एनर्जी एफिशिएंसी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कनॉट प्लेस में अवस्थित होना और रेलवे, बस स्टॉप, मेट्रो, हॉस्पिटल आदि से नजदीकी इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। इसके शुरू होने से झारखंड के निवासियों के लिए आसानी रहेगी। यह इमारत भविष्य में राज्य सरकार और उसके प्रयासों का देश की राजधानी में एक प्रतिबिंब प्रस्तुत करेगी। मंत्री रामेश्वर उरावं, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री रामदास सोरेन, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री इरफ़ान अंसारी, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरवा, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक उमाशंकर अकेला, कालीचरण मुंडा सांसद लोकसभा, महुआ मांझी सांसद, धीरज साहू पूर्व राज्यसभा सदस्य , सुबोधकांत सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री, मुख्य सचिव झारखंड एल खियांग्ते, अलका तिवारी सचिव भारत सरकार, अपर मुख्य सचिव, मुख्य स्थानिक आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार विमल घोष, प्रधान सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, प्रधान सचिव सुनील कुमार, सचिव मनोज कुमार, भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल, मुख्य प्रशासिक पदाधिकारी झारखंड भवन शहंशाह अली खान आदि विशिष्ट लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मांदर-नगाड़े की थाप और पारंपरिक गीतों से की गयी। दिल्ली के जनजातीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य-गीत पेश किए।


