संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़िया (पाकुड़ )। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद प्रखंड समिति के तत्वावधान में रामेश्वर धर्मशाला में विहिप का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण में बलिदान हुए हुतात्माओं को स्मरण कर उनको नमन किया।साथ ही विहिप के 60 वर्षों की उपलब्धि की जानकारी दी गई। स्थापना दिवस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व उत्तरी पूर्व बिहार, झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल महाराज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित व पूजन कर, ओमकार ध्वनि, एकात्मता मन्त्र और विजय महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मौके पर विहिप के बिहार, झारखंड प्रांत क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समस्त हिन्दू समाज को जात-पात, ऊंच नीच के विघटन कारी भाव से ऊपर उठ कर एक सूत्र में जोड़ने के लिए ऋषि, मनीषीयों ने विहिप की स्थापना की। कालांतर में विहिप के अंदर युवाओं के लिए बजरंग दल, युवतियों के लिए दुर्गावाहिनी, माताओ के लिए मातृशक्ति आदि विंग की स्थापना की गई है। विहिप का ध्येय वाक्य धर्मो रक्षति रक्षितः अर्थात तुम धर्म की रक्षा करो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा है। विहिप का चिन्ह विशाल वरगद का वृक्ष है। विहिप विगत 60 वर्षों में भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से अपनी शाखाएं फैला चुका है। सहित अन्य जानकारी दिया साथ ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सात दिन में संगठन हिंदुत्व राष्ट्रीय हित। चिंतन व मंथन हेतु एक घंटे समय अपने टोल मोहल्ले में एकत्रित होकर विचार विमर्श करने को लेकर शपथ दिलाया। मौके पर जिला धर्म प्रसार गोपाल राय, विभाग संगठन मंत्री जगदीश पंडित, प्रखंड धर्म रक्षक जयंत टुडू, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन , कन्हाई पाल, सुबोध भगत, नितेश यादव, लक्ष्मण राय, भीम राय, मेथी लाल राय, कृष्णा राय, सहित विहीप के अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


