पॉलिसीधारकों को मिल सकता है सीधा फायदा!
नई दिल्ली । (जीएसटी) हाल ही में प्रीमियम पर जीएसटी घटने से इंश्योरेंस सस्ता हुआ है। बंधन लाइफ इंश्योरेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बदलाव से लोगों के लिए इंश्योरेंस आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इंडस्ट्री चाहती है कि प्रोटेक्शन और हेल्थ प्लान्स पर दोनों टैक्स सिस्टम में अधिक लाभ मिले। इससे ज्यादा परिवारों को कवर मिलेगा। ट्रेडिशनल पॉलिसीज में मैच्योरिटी पर टैक्स-फ्री लिमिट 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की मांग है। यूलिप के लिए भी टैक्स-फ्री मैच्योरिटी 5 लाख तक करने की उम्मीद है। पेंशन प्रोडक्ट्स को ज्यादा समर्थन और सेक्शन 80डी में डिडक्शन बढ़ाने की मांग है। वर्तमान में 60 साल से कम उम्र वालों के लिए 25 हजार और सीनियर सिटीजन के लिए 50 हजार की सीमा है, जिसे दोगुना करने की जरूरत बताई जा रही है। इसी तरह के बदलावों से भारत का फाइनेंशियल फ्यूचर मजबूत होगा और 2047 तक सभी के लिए इंश्योरेंस का लक्ष्य हासिल होगा।


