नई दिल्ली । जनवरी महीने में यह मॉडल हुंडई के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में एक अहम कदम माना जा रहा है। कंपनी की सेडान और एसयूवी सेगमेंट की चुनिंदा कारों पर कुल मिलाकर 70 हजार रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो नए साल में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। हुंडई की पॉपुलर सेडान वेरना पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। जनवरी 2026 में वेरना खरीदने पर ग्राहकों को करीब 70 हजार रुपये तक का कुल लाभ दिया जा रहा है। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी और स्कोडा स्लाविया को टक्कर देने वाली वेरना के लिए यह ऑफर इसे और आकर्षक बनाता है। वहीं कंपनी की कॉम्पैक्ट सेडान औरा पर भी करीब 58 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। एसयूवी सेगमेंट में हुंडई अल्काजार को भी डिस्काउंट लिस्ट में शामिल किया गया है।
इस प्रीमियम एसयूवी पर जनवरी के दौरान करीब 65 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा हुंडई की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू पर भी लगभग 60 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिससे यह अपने सेगमेंट में और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये सभी ऑफर सीमित समय के लिए हैं और अलग-अलग शहरों व डीलरशिप के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


