जामा। जिले के जामा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष गौरवकांत, महामंत्री मनोज पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल एवं जामा मंडल अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग थमने का नाम नहीं ले रही है। मामले में विरोध प्रदर्शन और समर्थन में पार्टी दो खेमे में बंटती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है और विरोध प्रदर्शन जारी है, एसे में पार्टी आने वाले समय में किस प्रकार चुनौतियों का सामना करेगी यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा।
जामा प्रखंड अंतर्गत बारा पलासी हाई स्कूल मैदान में रविवार को भाजपा एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरीश मरांडी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा एक बैठक आयोजित कर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव कांत ,महामंत्री मनोज पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल एवं मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद दर्वे पर लोक सभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग की गई और जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे एसटी मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव कांत ,महामंत्री मनोज पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल एवं जामा मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को हराने का काम किया है और संगठन को कमजोर किया है। आने वाले समय में ऐसे कार्यकर्ता संगठन में बने रहते हैं तो विधानसभा चुनाव में विपरीत प्रभाव पड़ेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन कमजोर साबित होगा। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए इन लोगों को पद पर से हटाने की मांग की है। कहा कि कारवाई होने तक कार्यकर्ताओ का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा| हमलोग ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए राष्टीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर इन लोगों को पद से हटाने की मांग की हैं।
मौके पर रामधन सोरेन , सोरोधन मुर्मु,सुनीराम टुडू ,देवी लाल किस्कू ,राजेंद्र मुर्मू ,निर्मल किस्कू ,बलराम मरांडी ,मदन सोरेन ,हेमलाल सोरेन ,शिवधान बास्की, राजेश मरांडी ,सुनील टुडू ,अजय किस्कू , शिबाधन बास्की,रामलाल हांसदा ,बबलू हेंब्रम,सनातन किस्कू ,रूपलाल किस्कू ,मंगल हांसदा ,दिनेश सोरेन आदि दर्जनो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


