इसका बेहतरीन डिजाइन व फीचर्स, 14 जनवरी 2026 से होगी बुकिंग शुरू
नई दिल्ली । भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री होती है। निर्माता की ओर से देश की पहली सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा एक्सईवी 9एस लॉन्च कर दी है। इस एसयूवी में दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। निर्माता की ओर से इसे बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस एसयूवी में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ड्राइविंग के लिए कई मोड्स, बूस्ट मोड, एलईडी डीआरएल, सीक्वेंशल टर्न इंडीकेटर, लेदर रैप इंटररियर, 18 इंच अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट, पावर्ड ड्राइवर सीट, फ्लश डोर हैंडल, ड्यूल जोन ऑटो एसी, की-लैस एंट्री, विंडशील्ड के लिए ऑटो डिफॉगर, ट्रिपल स्क्रीन, 16 स्पीकर, हरमन ऑडियो सिस्टम, एनएफसी कार्ड, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, कनेक्टिड फीचर्स, अमेजन एलेक्सा, सात एयरबैग, लेवल-2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ड्राइवर ड्रॉजिनेस सिस्टम, टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी में बैटरी के दो विकल्प दिए हैं। जिसमें 59 और 79 की क्षमता की बैटरी लगी है। फास्ट चार्जर से एसयूवी को 20 मिनट में 20 से 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। इसकी मोटर से इसे 180 किलोवाट की पावर मिलती है। साथ ही रीजनरेटिव तकनीक को भी दिया गया है। महिंद्रा की एक्सईवी 9एस को भारतीय बाजार में 19.95 लाख रुपए की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 29.45 लाख रुपए है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी की 14 जनवरी 2026 से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद एसयूवी की डिलीवरी को 23 जनवरी 2026 से की जाएगी।


