नई दिल्ली । घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत हल्की नरमी के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में दोनों धातुओं ने अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया। आज यानी मंगलवार, 23 सितंबर को सोने-चांदी के दाम एक बार फिर नए हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,343 रुपए बढ़कर 1,13,498 पर पहुंच गया है। कल सोना 1,12,155 के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं, चांदी भी 1,181 रुपए महंगी होकर 1,34,050 रुपए पहुंच गई। कल इसका भाव 1,32,869 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


