नई दिल्ली । सैमसंग का नया गैलेक्सी एस25 एफई भारत में लॉन्च हो चुका है। अब टिप्स्टर योगेश ब्रार ने दावा किया है कि इसका शुरुआती वेरिएंट 59,999 रुपये में आ सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई में 6.7-इंच एफएचडी प्लस डायनामिक अमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है, जो 120 एचझेड रिफ्रेश रेट और विजन बुस्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में 50एमपी ओआईएस मेन कैमरा, 12एमपी अल्ट्रा-वाइड और 8एमपी टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12एमपी फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन सैमसंग के एक्सीनोस 2400 चिपसेट से लैस है, जो 4 एनएम फैब्रिकेशन पर आधारित डेका-कोर प्रोसेसर है। इसमें 8जीबी रैम और 128जीबी, 256जीबी तथा 512 जीबी तक स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।
यह फोन अरमोर एल्यूमिनियम फ्रेम और आईपी68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट है। इस फोन का मुकाबला भारत में आईक्यूओ 13, वनप्लस 13 और गूगल पिक्सल 9 प्रो जैसे फ्लैगशिप डिवाइस से होगा। बैटरी 4,900 एमएएच की है, जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करती है। गैलेक्सी एस25 एफई एंड्राएड 16 आधारित वन यूआई 8 पर चलता है।
इस खबर को भी पढ़ें –अब दुबई में नहीं अमेरिका जैसे कई देशों में भी सोना है सबसे सस्ता
इस खबर को भी पढ़ें –बीमा सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई का प्रस्ताव शीतकालीन सत्र में हो सकता है पेश


