नई दिल्ली । अगर आप भी सोचते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ता सोना सिर्फ दुबई में मिलता है तो अब यह धारणा बदल सकती है। हाल ही के आंकड़ों के मुताबिक कुछ ऐसे देश भी हैं जहां सोने की कीमतें दुबई से भी कम हैं। और वहां सोने का क्या रेट चल रहा है।
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला अमेरिका इस समय सोने की खरीद के लिए सबसे किफायती देश बन गया है। यहां 24 कैरेट सोना 8,586 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,874 रुपए प्रति ग्राम के रेट पर मिल रहा है। वहीं सोना खरीदने के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। यहां 24 कैरेट सोना 8,602 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,889 रुपए प्रति ग्राम में उपलब्ध है। यहां सोने की मांग स्थिर बनी हुई है जिसके कारण कीमतें भी संतुलित हैं।
एशिया का प्रमुख वित्तीय केंद्र सिंगापुर भी इस सूची में है। यहां 24 कैरेट सोना 8,667 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,949 रुपए प्रति ग्राम में बिक रहा है जो इसे सोने की खरीद के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। सोने की शुद्धता के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड भी इस सूची में शामिल है। यहां 24 कैरेट सोना 8,682 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,963 रुपए प्रति ग्राम की दर से मिल रहा है। स्विट्जरलैंड का सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी गुणवत्ता के लिए सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है।
वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया का बड़ा देश इंडोनेशिया भी सस्ते सोने की लिस्ट में है। यहां 24 कैरेट सोना 8,704 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,983 रुपए प्रति ग्राम में उपलब्ध है। वहीं दुबई में जनवरी 2025 तक 24 कैरेट सोना 8,718 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,996 रुपए प्रति ग्राम पर था। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि अब सोने की खरीद के लिए दुबई ही एकमात्र सस्ता विकल्प नहीं है।


