प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रहने वालों के लिए रिटायर्ड शब्द का प्रयोग करने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने कहा रिटायर्ड शब्द का प्रयोग करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश के नाम के आगे रिटायर्ड शब्द का प्रयोग ना हो। क्योंकि हाईकोर्ट के जज के सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके नाम के आगे मिस्टर जस्टिस शब्द का प्रयोग किया जाता है।
कोर्ट ने कहा कि रिटायर्ड शब्द का प्रयोग करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। सेवा संबंधी मामले में लवकुश तिवारी की याचिका पर सुनवाई कर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने कहा कि रिटायर्ड शब्द प्रत्यय के रूप में प्रयोग होना चाहिए। यह एक भ्रम है जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए। मामले में अपर मुख्य सचिव गृह ने एक हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति जज के नाम का उल्लेख दोषपूर्ण तरीके से किया गया। इस पर टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह बेहद पीड़ादायक है कि एक जज के नाम के प्रयोग में प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया।






