नई दिल्ली । पिछले महीने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार जहां रेनॉल्ट और मर्सिडीज जैसी कंपनियों ने नए मॉडल लॉन्च किए। अब सितंबर में कई बड़ी कंपनियां अपनी एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें पेश करेंगी। इनमें मारुति सुजुकी, सिट्रोएन, विनफास्ट और वोल्वो शामिल हैं। मारुति इस महीने अपनी नई 5-सीटर मिडसाइज एसयूवी लॉन्च करेगी। इसे एरीना डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा, जिससे यह ग्रैंड विटारा से ज्यादा किफायती होगी। कोडनेम वाय 17 वाली इस कार का नाम विक्टोरीस हो सकता है। इसका डिजाइन ई-वितारा से प्रेरित होगा और यह सीधे हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को चुनौती देगी। सिट्रोएन अपनी बसाल्ट का नया एक्स ट्रिम पेश करेगी। इसमें नए इंटीरियर पैटर्न, ब्रॉन्ज एक्सेंट्स, ब्लैक-टैन अपहोल्स्ट्री और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स होंगे। हालांकि इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वियतनाम की कंपनी विनफास्ट इस महीने अपनी वीएफ7 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमतें घोषित करेगी।
इसमें 70.8केडब्ल्यूएच बैटरी, 450 किमी तक की रेंज और लेवल-2 अडास जैसे फीचर्स होंगे। लग्जरी सेगमेंट में वोल्वो अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ईएक्स30 लॉन्च करेगी। इसमें 69केडब्ल्यूएच बैटरी, 480 किमी रेंज और रीसाइकिल्ड मटीरियल से बना सस्टेनेबल इंटीरियर होगा। कीमत लगभग 50 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, वीएफ 6 ईवी एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जिसमें 59.6केडब्ल्यूएच बैटरी और 204 एचपी मोटर मिलेगी। इसकी अनुमानित कीमत 20-25 लाख रुपये हो सकती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


