नई दिल्ली । ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने ग्राहकों के लिए खाना मंगवाना महंगा कर दिया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 20% की बढ़ोतरी कर दी है। अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 10 रुपए की जगह 12 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे।
यह नई दरें पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि त्योहारी सीजन में बढ़ती डिमांड को पूरा करने और डिलीवरी व तकनीकी सिस्टम पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल ही जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 6 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए किया था, और अब एक बार फिर इसे बढ़ा दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


