नई दिल्ली। आगामी 2 सितंबर को होंडा कंपनी ने अपनी पहली बड़ी इलेक्ट्रिक बाइक का ग्लोबल डेब्यू तय किया है। इस नई बाइक का टीज़र के सामने आते ही बाइक प्रेमियों के बीच इस इलेक्ट्रिक मॉडल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिलहाल इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना कम है। टीज़र देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि होंडा की यह नई इलेक्ट्रिक बाइक पिछले साल सामने आए ईवी फन कॉन्सेप्ट से काफी मिलती-जुलती हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका परफॉर्मेंस मिड-साइज पेट्रोल इंजन वाली बाइक्स के बराबर हो सकता है। अनुमान है कि इसमें करीब 50bhp का पावर आउटपुट मिलेगा, जो इसे 500सीसी की पेट्रोल बाइक जैसा अनुभव दे सकता है। यह होंडा की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी जो तेज़ रफ्तार और दमदार परफॉर्मेंस दोनों का संगम पेश करेगी।
बात करें डिजाइन की तो बाइक में कई मॉडर्न एलिमेंट्स नजर आए हैं। इसमें बड़ा डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, क्लिप-ऑन हैंडलबार, और बार-एंड मिरर जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। सिंगल-साइडेड स्विंग आर्म और स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन इसे एक प्रीमियम फील देंगे। सबसे खास बात यह है कि बाइक में सीसीएस2 चार्जिंग सिस्टम मिलने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है, जिससे यह इलेक्ट्रिक कारों की तरह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
इस खबर को भी पढ़ें –भारत में डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ के पार
इस खबर को भी पढ़ें –रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 87.73 डॉलर पर


