नई दिल्ली । टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (टाटा पावर) की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 416 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 45,589 रूफ टॉप सौर ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना की। देश की एक नंबर कंपनी होने का दावा करने वाली टीपीआरईएल ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। पिछले साल कंपनी ने इसी अवधि में 8,838 रुफटॉप सौर इंस्टॉलेशन लगाये थे। इस तरह कंपनी ने इस काम में साल-दर-साल 416 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चमत्कारिक प्रदर्शन किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


