अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास लगातार दो फाइनल जीतकर इतिहास बनाने का अवसर था पर वह इसमें असफल रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले में पंजाब को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत के लिए मिले 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने अच्छी शुरुआत की थी। एक समय पंजाब ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बना लिए थे पर कप्तान श्रेयस अय्यर के आउट होने से मैच आरसीबी की ओर झुक गया। इसके बाद पंजाब की टीम दबाव में आ गई और लगातार विकेट खोती रही। उसके बल्लेबाज जोश इंग्लिस एक छोर पर जमे हुए थे पर क्रुणाल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में इस बल्लेबाज ने अपना विकेट गंवा दिया। इंग्लिस के आउट होने के बाद पंजाब नहीं संभल पायी। इस मैच में आरसीबी ने जीत के लिए पूरी ताकता झौंक दी। उसके स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। अंतिम ओवर में पंजाब को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे और इसके लिए पंजाब के शशांक सिंह ने काफी प्रयास किया। शशांक ने 30 गेंद में 61 रन बनाये।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


