दुमका।2019 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एसटी सुरक्षित सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा था।राज्य की 28 एसटी सुरक्षित सीटों में 26 पर भाजपा हार गई थी।इसमें दुमका सहित संताल परगना की सभी 7 एसटी सुरक्षित सीटें शामिल हैं।2024 के विधान सभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व एसटी सीटों पर विशेष फोकस करते हुए बड़े ट्राइबल नेताओं को एसटी सीटों पर उतारने की रणनीति पर काम कर रही है।सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी दुमका या खिजरी सीट चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।दुमका बाबूलाल मरांडी की कर्मभूमि रही है।1998 और 1999 में बाबूलाल मरांडी दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे।अगर बाबूलाल मरांडी खिजरी से चुनाव लड़ते हैं तो पूर्व सांसद सुनील सोरेन को दुमका विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जा सकता है।सुनील सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को हरा कर 2019 में दुमका से सांसद बने थे। सुनील सोरेन को 2024 के लोकसभा चुनाव का भी पहले टिकट दिया गया था पर सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने सुनील सोरेन से टिकट वापस ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक विधान सभा चुनाव में सुनील सोरेन को दुमका या जामा सीट से उतारने पर पार्टी विचार कर रही है।जामा से अगर सीता सोरेन की बेटी जयश्री को टिकट दिया गया तो पूर्व सांसद सुनील सोरेन को दुमका सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


