संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट- बरहेट थाना क्षेत्र के खिजुरखाल गांव स्थित किता टोला में शनिवार को उस समय हलचल मच गई. जब एक महिला का शव घर के समीप जामुन के पेड़ से लटका हुआ पाया गया. मृतका की पहचान तलामय मुर्मू उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया.ग्रामीणों के अनुसार तलामय मुर्मू के तीन बच्चे हैं और उसका पति रेसका टुडू दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है. घटना से पहले एक युवक महिला से मिलने उसके घर आया था. ग्रामीणों ने दोनों को साथ देखा. जिसके बाद युवक को रोक लिया गया. इसी बीच महिला शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी.काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान घर के पास जामुन के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी.मामले की सूचना मिलने पर बरहेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल महिला की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


