साहिबगंज- शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हॉल जम्मू कश्मीर में आयोजित सम्मान समारोह में उमाअमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर को जम्मू कश्मीर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. कश्मीर वक्फ बोर्ड की प्रेसिडेंट ने अंग वस्त्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया. पूरे भारत से 32 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. प्रशांत का चयन बल्ड डोनेट करने व सामाजिक कार्यों में बेहतर करने के लिए किया गया था. प्रशांत ने ये सम्मानित अपने परिजन, उमा अमृता फाउंडेशन सदस्यों व जिलेवासियों को समर्पित किया.वही सम्मान मिलने पर प्रशांत शेखर को साहिबगंज जिलेवासियों ने बधाई दिया है.






