देवघर में प्राकृतिक रूप से फुटबॉल की प्रतिभा है : डॉ सुनील खवाड़े
देवघर संताल एक्सप्रेस:-मोहनपुर स्थित स्टेडियम में जिला खेल प्राधिकरण के द्वारा संचालित लक्ष्य फुटबॉल अकादमी जो की विगत 2 वर्षों से विशाल सोरेन और शशि सिंह कोच के देख रेख में चल है। इसमें लगभग 15 से 20 खिलाड़ी रोजाना पसीना बहाते है। लक्ष्य फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी बीरेंद्र हेंब्रम ने बिहार स्टेट यूथ आई लीग अंडर 17 में जगह बनाई , पूरे झारखंड और बिहार से कई खिलाड़ी ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। वही देवघर के बीरेंद्र हेंब्रम ने अपना जगह पक्का किया,हेंब्रम फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स अकादमी के तरफ से खेलेंगे अगले महीने अप्रैल में दिल्ली में प्रैक्टिस कैम्प लगाया जाएगा।
जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने बधाई दी और कहा की देवघर में प्राकृतिक रूप से फुटबॉल की प्रतिभा है। लेकिन यहां संघ उसको निखार नहीं पा रही है,ऐसे में सभी को मिलकर एक ठोस योजना बनाने की आवश्यकता है।
वही प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने बताया की देवघर में मृत प्राय खेल हो चुके फुटबॉल को जीवित करने का प्रयास पिछले 2 साल से प्राधिकरण अकादमी के माध्यम से कर रहा है।वही खिलाड़ियों के लिए मोहनपुर स्टेडियम में जिम की भी सुविधा दी गई है, परिणाम अब आने शुरू हुए है। इसके लिए कोच विशाल सोरेन और शशि सिंह और जिला ओलंपिक संघ देवघर के कौशल सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, जिला खेल प्राधिकरण के सभी सदस्य,जिला ओलम्पिक संघ के सभी पदाधिकारी ने हेंब्रम को बधाई दी।


