नई दिल्ली। चीन का माल इस समय वियतनाम के रास्ते बड़ी मात्रा में भारत आ रहा है। मोबाइल फोन, व्हाइट गुड्स, सेट टॉप बॉक्स तथा इलेक्ट्रॉनिक गुड्स बड़ी मात्रा में चीन से वियतनाम जा रहे हैं।
मेड इन वियतनाम के नाम से सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे देशों से भारत में चीन द्वारा उत्पादित माल आयात हो रहा है। इसमें कम ड्यूटी होने के कारण आयतकों ने टैक्स बचाने के लिए यह नया रास्ता खोजा है।
इंडोनेशिया जैसे देशों से भारत में आयात होने पर काम ड्यूटी लगती है। अवैध तरीके से भारत में जो माल आयात हो रहा है। इसको रोकने के लिए सेंट्रल बोर्ड का इनडायरेक्ट टैक्स और कस्टम द्वारा नियमों में परिवर्तन किया गया है। नियमों में जो परिवर्तन किया गया है। वह 18 मार्च से लागू कर दिए गए हैं।
भारत में जो वस्तुएं आयात हो रही हैं। मूल देश की पहचान तय करने में अब अहम भूमिका कस्टम विभाग की होगी। विशेषज्ञों का मानना है,सरकार के इस कदम से चीन से आने वाले सामान पर टैक्स चोरी के लिए आसियान देशों के द्वारा जो माल मंगाया जा रहा था। उस पर रोक लगेगी। कस्टम विभाग ने आयातित सामान की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


