नई दिल्ली । द्वारका जिले के नजफगढ़ इलाके में बेटी ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मरने वाली महिला की पहचान 58 साल की सुमित्रा के रूप में हुई है। महिला नजफगढ़ में अकेली रहती थी। पुलिस ने घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर महिला की बेटी मोनिका, उसके मंगेतर नवीन और उसके दोस्त योगेश को हिरासत में लिया है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के अनुसार, वारदात 16 अगस्त की है। जहां 58 वर्षीय महिला के हत्या की जानकारी पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। घर के अंदर सुमित्रा बेडरूम के फर्श पर बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। उसके माथे, आंख और दोनों हाथों की कलाई और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के कई निशान थे। उसके मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
डीसीपी के मुताबिक, घर के आस-पास के सीसीटीवी जांच में पता चला कि 15 अगस्त की देर रात 2.30 बजे मोनिका काे अपने मंगेतर और उसके दोस्त योगेश को सुमित्रा के घर आते हुए देखा गया। इस आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपिताें को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में बेटी ने बताया कि वह अपनी मां से प्रोपर्टी मांग रही थी, न देने पर उसने हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को कॉल भी आरोपित बेटी ने किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


