मुंबई । पोको ने अपनी एम सीरीज का नया स्मार्टफोन, पोको एम 7 5जी लांच किया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। पोको एम 7 5जी में 6.88 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है, जो 120 एचजेड के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह डिस्प्ले आपको स्मूथ विज़ुअल्स और बेहतर अनुभव देने के लिए बनाई गई है। इसके साथ ही फोन में टीयूवी सर्टिफिकेशन भी है, जो इसे ज्यादा भरोसेमंद बनाता है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि एक 4एनएम चिपसेट है। इस प्रोसेसर के साथ, एड्रिनो 613 जीपीयू आपको बेहतर ग्राफिक्स प्रदर्शन प्रदान करेगा। इसके अलावा, फोन में 8 जीबी रैम दी जाती है, जिसे 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा।
पोको एम 7 5जी में 50 मैगाफिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो सोनी आईएमएक्स 852 सेंसर के साथ आता है। इससे आपको बेहतरीन फोटो और वीडियो क्वालिटी मिलती है। इसके अलावा, फोन में 8 मैगाफिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है, जो नॉच डिज़ाइन के साथ आता है। इस फोन का कैमरा सिस्टम आपको शानदार फोटोग्राफी और वीडियो कैप्चर करने का मौका देता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


