कोलकाता । तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट सीरीज के लिए लगाये अभ्यास सत्र के दौरान लंगड़ाते हुए गए ड्रेसिंग रूम की ओर जाते दिखे। शमी को पैर पर पट्टी बांधे देखा गया और वो लंगड़ाकर ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे। भारतीय टीम को 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसमें शमी की फिटनेस की जांच भी हो जाएगी। शमी को अगले माह होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में उनकी फिटनेस पर चयन समिति की भी नजरं रहेंगी। शमी जिस प्रकार से अभ्यास के दौरान असहज नजर आये उससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं।
शमी एक साल से भी अधिक समय से टीम से बाहर हैं। साल 2024 के पूरे सत्र में वह टखने की चोट के कारण नहीं खेल पाये थे। गत वर्ष नवंबर में बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट में उनकी सफल वापसी हुई। इसी को देखते हुए चयनकर्ताओँ ने शमी को इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मैदान में उतारा। शमी ने ईडन गार्डन्स में पहले अभयास सत्र में भाग लिया। उन्होंने एक घंटे से अधिक समय तक पूरी ताकत से गेंदबाजी की पर इसके बाद उन्हें पैर में दर्द होने लगा। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे पर कुछ समय बाद ही पट्टी बांधकर वापस आ गये।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


