वीसी पद के लिए टीचिंग एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं
नई दिल्ली । अब हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूटस में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए यूजीसी एनईटी एग्जाम क्लियर करने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट यानी एचईआई में फैकल्टी रिक्रूटमेंट और प्रमोशन के लिए ड्राफ्ट यूजीसी गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सब्जेक्ट में एनईटी क्वालिफाइड होना जरूरी नहीं होगा। ड्राफ्ट गाइडलाइंस यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई हैं। इन गाइडलाइंस पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक और सुझाव लेने के बाद इन्हें लागू कर दिया जाएगा। यूजीसी 5 फरवरी के बाद गाइडलाइंस लागू कर सकती है। अभी लागू यूजीसी गाइडलाइंस 2018 के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए कैंडिडेट का उसी सब्जेक्ट से एनईटी क्वालिफाई होना जरूरी था, जिस सब्जेक्ट से पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) किया हो। नई गाइडलाइंस में कैंडिडेट्स को पीजी से इतर सब्जेक्ट्स से एनईटी करने की आजादी है। साथ ही बगैर एनईटी किए, सीधे पीएचडी किए हुए कैंडिडेट्स भी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे।






