फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, और इस वक्त उनके घर में जश्न का माहौल है। आलिया अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं, और हाल ही में उनकी हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई। हल्दी फंक्शन में आलिया और शेन का प्यार भरा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीरों में आलिया हल्के पीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि शेन ने मैचिंग शेरवानी पहनी। एक तस्वीर में आलिया, शेन की गोद में बैठी नजर आईं, और दोनों के बीच का लिपलॉक मोमेंट फैंस के दिलों को छू गया। इस समारोह में अनुराग कश्यप और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज के अलावा, खुशी कपूर, वेदांग रैना और इम्तियाज अली जैसे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। हल्दी में शेन के दोस्तों ने उनके कुर्ते को फाड़कर माहौल को और मजेदार बना दिया। अनुराग कश्यप ने भी इस मौके पर शेन को गले लगाकर अपने दामाद के प्रति प्यार और अपनापन दिखाया। आलिया और शेन की हल्दी सेरेमनी की ये यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now