टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है, लेकिन इसके बावजूद हिना जिस तरह अपनी लड़ाई लड़ रही हैं, वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल की एक तस्वीर साझा की, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। बैकसाइड से ली गई इस तस्वीर में हिना का चेहरा नहीं दिख रहा, लेकिन उनकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। तस्वीर में हिना के एक हाथ में यूरिन बैग और दूसरे हाथ में खून और प्लेटलेट्स की थैली नजर आ रही है। इस इमोशनल पोस्ट के साथ हिना ने लिखा, एक रोशनी की तरफ आगे बढ़ रही हूं… हीलिंग के इन कॉरिडोर से गुजरते हुए… एक समय में एक कदम। उन्होंने अपने पोस्ट में दुआ शब्द भी जोड़ा, जिससे फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की। फैंस और उनके चाहने वाले इस तस्वीर पर भावुक संदेश लिख रहे हैं और हिना के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


