मल्टीरोल हैलिकॉप्टर समेत रोमियों से जुड़े आधुनिक उपकरणों की बिक्री को मंजूरी
नई दिल्ली । एक तरफ दुनियां तृतीय विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ अमेरिका तकनीक के क्षेत्र में भारत को शक्तिशाली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। दरअसल अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भारतीय नौसेना के लिए अमेरिका में निर्मित एमएच-60 रोमिया मल्टीरोल हेलीकॉप्टर डील का एलान कर चुके थे और अब दूसरी बार ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले ही रोमियों से जुड़े आधुनिक उपकरणों की बिक्री को एक तरह से मंजूरी प्रदान कर दी है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि आखिर अमेरिका ऐसा क्यों कर रहा है, इसका सीधा जवाब है भारतीय बाजार और ट्रंप के पीएम मोदी से दोस्ताना ताल्लुकात।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने फॉरन मिलेट्री सेल के तहत 1.17 बिलियन डॉलर कीमत के कम्युनिकेशन, सेंसर और लॉजेस्टिक भारतीय नौसेना के रोमियो हैलिकॉप्टर की ताक़त को और बढ़ाएगी। नौसेना के लिए करोड़ 2.6 बिलियन की कीमत से 24 एमएच-60 रोमिया मल्टीरोड हेलीकॉप्टर की खरीद की है। रोमियो हैलिकॉप्टर चौथी जेनेरेशन के हैलिकॉप्टर में सबसे बेहतर तकनीक है। ये एक मल्टीरोल हैलिकॉप्टर यानी एक साथ कई टास्क को अंजाम दे सकता है। रडार और सोनार इस हैलिकॉप्टर को दुनिया में पंडुब्बियों के लिए सबसे ख़तरनाक बनाती है। इसे एंटी-सबमरीन एडवांस हैलिकॉप्टर के तौर पर जाना जाता है। इसकी दो सबसे बड़ी खासियत यह है कि पानी में छिपी पनडुब्बियों पर हमला करना और एयर टू सरफेस यानी हवा से जमीन पर हमला करना है। वहीं हेलफायर एयर टू सरफेस मिसाइल जहाजों को निशाना बनाती है।
ख़ास बात है कि जिस तरह के कॉन्फ़िगरेशन को अमेरिका नेवी इस्तेमाल में लाती है। पहले 9 हैलिकॉप्टर जो भारत में आए है वह उसी कॉन्फ़िगरेशन के साथ हैं। बाकी के हैलिकॉप्टर में कुछ बदलाव भी किए जा सकते है। अभी तक भारतीय नौसेना को 9 हैलिकॉप्टर मिले हैं और इसका पहला स्क्वाड्रन कोच्चि में स्थापित भी किया जा चुका है।
चीन लगातार अपनी मौजूदगी भारतीय समुद्री इलाक़ों में बढ़ा रहा है। ऐसे में हमारी समुद्री सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्नत हथियारों की जरूरत है। उसी में मद्देनज़र नौसेना को उन्नत तकनीक वाले एक मल्टी रोल हैलिकॉप्टर की जरूरत थी। और वह जरूरत खत्म हुई एमएच-60 रोमिया मल्टीरोल हेलीकॉप्टर के तौर पर दरअसल नौ सेना के बेड़े में शामिल ब्रिटेन के बने सी किंग हैलिकॉप्टर की फ्लीट पुरानी हो चुकी है उनकी जगह ले रहे है ये नए रोमियो हैलिकॉप्टर। इस प्रकार अमेरिका को भारत का एक मजबूत बाजार दिख रहा है, इसलिए वह दोस्ताना ताल्लुकात को मजबूत बनाने के साथ ही आगे भी तकनीकी स्तर पर भारत को मजबूत करने जैसे फैसले लेता रहेगा।






