नई दिल्ली । बिहार के गया जिले में एक अनोखा गांव है। इस गांव की करीब 400 की आबादी है। यहां की खास बात यह है कि यहां के सभी रहवासी निरामिष हैं। यहां का कोई भी व्यक्ति बुजुर्ग, युवा, बच्चा मीट मांस या अंडा का सेवन नहीं करता है। यह परंपरा पिछले कई सदियों से चली आ रही है।
बुजुर्ग हो या युवा पीढ़ी, हर कोई परंपरा को निभाते आ रहे हैं। यहां आने वाली बहू भी निरामिष होती हैं। इस तरह बिहार के गया का यह गांव बड़ी आबादी होकर पूरी तरह वैष्णव है। कहा जाता है, कि ब्रह्म बाबा के कोप से बचने के लिए यह गांव 300 से अधिक सालों से मांसाहार का सेवन नहीं करता है। इस गांव का नाम बिहिआइन है, जो गया जिले के सकरदास नवादा पंचायत में पड़ता है। यहां 300 सालों से भी अधिक समय की परंपरा के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं बिहिआइन गांव में मदिरा भी लोग नहीं पीते हैं। यह एक बड़ी बात है कि पूरी तरह से मीट, मांस, अंडा का सेवन नहीं करने वाले इस गांव की दूरी शराब जैसी बुराइयों सदियों से इस गांव में कोई नहीं करता। यहां तक की प्याज, लहसुन खाना भी वर्जित है।
यहां ब्रह्म स्थान विराजमान है। मान्यता है कि ब्रह्मस्थान में ब्रह्म बाबा निवास करते हैं। ब्रह्म बाबा का पिंड तब से है, जब से यहां के लोग मांसाहार मदिरा का सेवन नहीं करने की परंपरा शुरू किए हैं। बताया जाता है, कि एक बार किसी व्यक्ति के ऊपर ब्रह्म बाबा आ गए थे। ब्रह्म बाबा का कोप उक्त व्यक्ति के ऊपर छाया हुआ था। लोगों ने काफी पूजा अर्चना की, तब ब्रह्मा बाबा ने कहा कि शराब मदिरा छोड़ दोगे तब मैं विराजमान रहूंगा। तब से गांव के लोगों ने मांस मदिरा का सेवन नहीं करने की शपथ ली और फिर ब्रह्म बाबा विराजमान हो गए, जिनका पिंड स्वरूप आज भी बना हुआ है। कहा जाता है कि 300 साल से भी अधिक समय से ब्रह्म बाबा का यह पिंड स्थान है।
ग्रामीण बताते हैं कि एक बार यहां जब अखंड हो रहा था, तब मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बरसात बढ़ती जा रही थी। अखंड स्थल की ओर बढ़ती वर्षा गांव के लोगों के लिए चिंता का सबब थी। इसके बाद ब्रह्म बाबा ने चमत्कार दिखाया और सिर्फ यज्ञ स्थल के पास पानी नहीं हुई। वहीं, पूरे गांव में इस कदर मूसलाधार बारिश हुई की ठेहुने भर पानी जमा हो गया था। इस तरह के कई चमत्कार ब्रह्मा बाबा के हैं। ब्रह्म बाबा के कारण हमारे गांव में खुशहाली भी है। रोग दुख की पीड़ा, संतान, शादी विवाह के कष्टों को हरते हैं।






