नई दिल्ली । मानव तस्वकरी के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने देशभर में छापेमारी की है।
सूत्रों के मुताबिक, 6 राज्यों में 22 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले एनआईएन ने बुधवार को देश में हथियार और गोला-बारूद की तस्करी संबंधी आतंकी संगठनों की साजिश की जांच के तहत कई राज्यों में नौ स्थानों पर छापेमारी की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। एनआईए की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एनआईए की कई टीम ने हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों, पंजाब के जालंधर जिले और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क मामले में संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली। जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान मोबाइल/डिजिटल उपकरण, बैंकों के लेनदेन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गईं।






