दुमका। झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम शनिवार मिल गया। 11-जामा(अजजा) विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी को कुल 76424 मत प्राप्त किया। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश मुर्मू से 5738 मतों से विजय
हुए। 11-जामा(अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजयी प्रत्याशी लुईस मरांडी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त लिया।

झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम शनिवार मिल गया।10-दुमका(अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन 95685 मत प्राप्त किया निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुनील सोरेन से 14588 मतों से विजय हुए। 10-दुमका(अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजयी प्रत्याशी बसंत सोरेन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम शनिवार मिल गया।7-शिकारीपाड़ा(अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन कुल 1 लाख 2 हजार 199 मत प्राप्त किया।
अपने निकटतम प्रतिबंध भाजपा के परितोष सोरेन से 41 हजार 174 मतों से विजय हुए। शिकारीपाड़ा(अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजयी प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम शनिवार को मिल गया। दुमका जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा से इकलौती सीट भाजपा को जरमुंडी विधानसभा से जीत मिल पाई है। 12-जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के देवेंद्र कुंवर को कुल मत 94 हजार 8 सौ 92 मत प्राप्त हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बादल पत्र लेख से 17 हजार 5 सौ 46 मतों से जीत प्राप्त किया।12-जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विजयी प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।





