सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि अगले माह होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नहीं खेलेंगे पर इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमक को कमजोर नहीं माना जा सकता है। मैकडोनाल्ड के अनुसार भारतीय टीम के पास जो रिजर्व तेज गेंदबाज हैं। वे भी काफी अच्छे हैं। कोच के अनुसार पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के दौरान भारत को मोहम्मद शमी की कमी खलेगी पर उनकी जगह लेने वाले कई अच्छे गेंदबाज हैं। गौरतलब है कि शमी ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह टखने की चोट के कारण गत वर्ष हुए एकदिवसयी विश्व कप फाइनल के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर हैं। उनका सर्जरी भी हुई थी जिसके बाद वह अभी तक फिट नहीं हो पाये हैं। अभी वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं। हाल में उनके घुटनों में सूजन आ गई जिससे उनकी पूर्ण फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई।
मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘ शमी की अनुपस्थिति उनके लिए बहुत बड़ा झटका है। जिस तरह से हमारे बल्लेबाज उनके जज्बे, उनकी लाइन और लेंथ और अपने काम के प्रति उनके समर्पण की बात करते हैं उसे देखते हुए भारत को उनकी कमी खेलगी। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आंध्र के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार मौका दिया है। तेज गेंदबाज आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा को भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाजी अक्रमकण की कमान मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास रहेगी।
मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘लेकिन हम जानते हैं कि पिछली बार क्या हुआ था। उनके रिजर्व खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, इसलिए उनके इन खिलाड़ियों को हम हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेंगे। ऑस्ट्रेलिया घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज सैम कोन्स्टास को अपनी टीम में चुन सकता है। वह उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।




