दिवाली करीब है और सभी इस त्योहार को मनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। लोग जोर-शोर से तैयारियाँ कर रहे हैं, जैसे कि घर की सफाई, खरीदारी की लिस्ट बनाना, मेन्यू तय करना, और नए कपड़े खरीदना। कई लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने होमटाउन जाने की भी योजना बना रहे हैं। हर कोई पूरे जोश में है। एण्डटीवी के कलाकार भी अपने खास दिवाली प्लान्स शेयर कर रहे हैं। इन कलाकारों में शामिल हैं: नेहा जोशी, योगेश त्रिपाठी और रोहिताश्व गौड़। शो अटल की नेहा जोशी ने कहा, ‘‘दिवाली की मेरे दिल में हमेशा से एक खास जगह रही है। हम घर पर काफी पहले से इसकी तैयारियाँ शुरू कर देते हैं और सब-कुछ हमारी महाराष्ट्रियन परंपराओं के मुताबिक होता है।
‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के योगेश त्रिपाठी ने कहा, ‘‘दिवाली बेहद खास मौका होता है और हर साल उससे मिलने वाली खुशी का मुझे इंतजार रहता है। इसके लिये हमारी तैयारियाँ जल्दी शुरू हो जाती हैं।भाबीजी घर पर हैं‘ के रोहिताश्व गौड़ ने कहा, ‘‘हर साल मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण रिवाजों में से एक होता है अपने परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा करना। यह एक पवित्र अवसर होता है, जब हम साथ मिलकर प्रार्थना करते हैं और स्वास्थ्य, समृद्धि तथा प्रसन्नता के लिये आशीर्वाद मांगते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


