रांची । भाजपा सुखदेव नगर मंडल दक्षिणी भाग के बद्री भवन गली रातू रोड के अंतर्गत मंडल के सम्मानित अध्यक्ष श्री अशोक मिश्रा जी के अध्यक्षता में एक मिलन समारोह सह परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई इस बैठक में रानी मिश्रा जी के नेतृत्व में सैकड़ो सम्मानित महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के विचारों एवं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित हो सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में मुख्य रूप से रांची के लोकप्रिय विधायक सह विधानसभा चुनाव के वर्तमान रांची के प्रत्याशी आदरणीय श्री सीपी सिंह जी, महानगर के वरीय उपाध्यक्ष श्री राजू सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री विनय सिंह जी, कार्यालय मंत्री सोनू सिंह जी, युवामोर्चा प्रदेश के मंत्री राहुल चौधरी जी, शुभम जायसवाल जी मंडल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल जी, श्री अशोक कु पाण्डेय जी,श्री आशीष शर्मा जी, सतीश मिश्रा जी, धनंजय चंद्रवंशी जी सुखदेव नगर महिला मोर्चा के महामंत्री रूप बनर्जी जी के साथ-साथ मोहल्ला के अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।



