जामताड़ा : जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान में मंगलवार को नगर भवन दुलाडीह में आयोजित समारोह में जिले के कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों के बीच दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया। इससे पूर्व आयोजित समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त कुमुद सहाय, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ सहित अन्य के द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त कुमुद सहाय ने सभी को दुर्गा पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत लक्ष्य के विरुद्ध आवेदनों की स्वीकृति एवं डिजिटिलाइजेशन में जामताड़ा राज्यभर में प्रथम स्थान पर है। जिसका श्रेय जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी सहित अन्य कर्मियों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों के बैंक खाते में सम्मान राशि का हस्तांतरण किया जा रहा है। उपायुक्त ने लाभार्थियों से राशि के सदुपयोग करने का अपील किया। वहीं कहा कि योजना के लाभ मिलने संबंधी किसी समस्या को लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों से मिल सकते हैं या सीधे मुझसे आकर मिलें, आपकी समस्या का हरसंभव निदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, आप लोग इसका लाभ उठाएं। इसके अलावा कहा कि अगर कोई लाभुक इस योजना के लाभ से वंचित हैं तो वे अविलंब आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन करें।
वहीं इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित कर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया, साथ ही सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी भी ली। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रभारी नजारत उप समाहर्ता अबिश्वर मुर्मू, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, सहित कार्यालय कर्मी एवं अन्य संबंधित मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


